सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, कहा— जागरूकता का सशक्त माध्यम।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, कहा— जागरूकता का सशक्त माध्यम।
ख़बर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, कहा— जागरूकता का सशक्त माध्यम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म द केरला स्टोरी 2 देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर कर जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  गैस एजेंसियों से सीधे सिलेंडर वितरण पर रोक, केवल होम डिलीवरी से मिलेगी गैस — एसएसपी की जनता से अपील।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है, जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

सीएम ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल की वादियों ने मोहा दिल, कैंची धाम में सुप्रसिद्ध विशाल मिश्रा ने बाबा के दर्शन कर की CM धामी और पुलिस की प्रशंसा*

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का पीरूमदारा में आगाज।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं और सरकार ऐसे प्रयासों का समर्थन करती है।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।