भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया।

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया।

 

सलीम अहमद साहिल – सवांददाता

 

भाजपा द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को रावण बताए जाने के खिलाफ़ भाजपा की इस कुत्सित मानसिकता के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत के नेतृत्व में रानीखेत रोड रामनगर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान चैयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम ने कहा कि भाजपा का यह कृत्य हमारे पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काने का प्रयास है लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने कहा कि भाजपा के आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखने वाले घटिया ग्राफिक के पीछे स्पष्ट रूप से एक ही मकसद है एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा की कांग्रेस, भाजपा के देश में नफ़रत रूपी चेहरे को जनता के बीच लाकर रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट।

 

 

 

इस दौरान नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, नवीन सनवाल, देवेंद्र चिलवाल, सभासद गुलाम सादिक, सभासद मोहम्मद अजमल, गोपाल रावत, प्रताप सिंह रौतेला, नवीन सुनेजा, राजीव अग्रवाल, कमल नेगी, कैलाश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह रावत, मोईन खान, भास्कर चम्याल, पंकज बिष्ट, धीरज मोलिखी, आफ़ाक़ हुसैन, सतीश छिमवाल, आनंद कपकोटी आदि मौजूद रहे।