जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में नैनीताल जिला कार्यालय मे वन अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत वनों में निवास करने वाले वन गुर्जरों आदिवासी समुदायों और अन्य पारम्परिक वनवासियो के अधिकारों को मान्यता एव वादो से सम्बन्धित मामले की बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में नैनीताल जिला कार्यालय मे वन अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत वनों में निवास करने वाले वन गुर्जरों आदिवासी समुदायों और अन्य पारम्परिक वनवासियो के अधिकारों को मान्यता एव वादो से सम्बन्धित मामले की बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभागीय वन अधिकारी पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वन अधिकार अधिनियम की धारा-2 के अन्तर्गत वनों में निवास करने वाले वन गुर्जरों आदिवासी समुदायों और अन्य पारम्परिक वनवासियो के क्षेत्र को संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा मान्यता देने का प्रस्ताव पारित कर संबंधित वनवासियों के वन मान्यता समिति के माध्यम से दावो को खंड स्तरीय समिति में प्रेषित किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

उसके उपरांत समिति का प्रस्ताव परीक्षण कर जो दावे मानको को पूरा कर रहे है उन्हे जिला स्तरीय समिति के पास भेजा जाना है। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभागीय वन अथिकारियो एवं उप जिलाधिकारी हल्द्वानी एवं रामनगर को निर्देश दिए हैं कि वन अधिकार अधिनियम के तहत जो वादों एवं मामले का निस्तारण होना है उनका शीघ्र ही मानकों के तहत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
अवसर पर अपर जिला अधिकारी अशोक कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी अभिलाषा, सदीप कुमार उप जिला अधिकारी मनीष कुमार हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल रामनगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *