रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, अवैध कब्जों की उलटी गिनती शुरू।

रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, अवैध कब्जों की उलटी गिनती शुरू।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, अवैध कब्जों की उलटी गिनती शुरू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खटाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर 10 अवैध ढांचों को हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG डॉ0 वी. मुरुगेशन ने नैनीताल-उधम सिंह नगर के पुलिस कप्तान संग की अपराध समीक्षा* *सख्त अल्टीमेटम: महिला अपराध, NDPS और गुमशुदगी में लापरवाही नहीं—कैंची धाम ट्रैफिक भी रहे दुरुस्त*

अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान टीम ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी दी थी, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग।

नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध कहीं भी करो, हिसाब यहीं होगा, ट्रैक्टर से खूनी खेल खेलने वाले को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 4 घंटे में सिखाया कानून का सबक, सलाखों के पीछे पहुँचा हमलावर, अवैध तमंचा भी बरामद, वाहन सीज।