संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले नवजात की उपचार के दौरान मौत।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले 8 माह के नवजात शिशु को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका हैं। नवजात शिशु की काशीपुर के रामनगर रोड स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दरअसल काशीपुर कोतवाली के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंडेश्वरी पुलिस चौकी तैनात पुलिस कर्मियों को रात्रि में गश्त के दौरान कुंडेश्वरी में सड़क के किनारे झाड़ियों में एक नवजात पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट।

 

जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा आनन-फानन में उक्त नवजात शिशु को काशीपुर के एनडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों के द्वारा चेकअप के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए हायर सेंटर भेजने की बात कही थी। लेकिन नवजात की हालत नाजुक देखते हुए उसका उपचार कर उसे स्वस्थ करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

लेकिन घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद चिकित्सकीय टीम के द्वारा नवजात को बचाया नहीं जा सका। नवजात 8 माह का बताया जा रहा है। तथा उसका वजन 1 किलो 700 ग्राम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले नवजात की उपचार के दौरान मौत।

kj
tara