मकान के गिरने में एक युवती की मौत, महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल”

मकान के गिरने में एक युवती की मौत, महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल।

 

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में लाल कुंआ क्षेत्र में हुए मकान के गिरने के हादसे में एक युवती की मौत, एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल; पांच अन्य लोगों को मामूली चोटें। थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है और मृतका की पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

जलालीपुरा स्थित लाल कुआं क्षेत्र निवासी मुस्लिम उस्ताद के घर बरात आई थी। घर में रिश्तेदार जुटे हुए थे। शुक्रवार की देर शाम उनके मकान के आंगन का बारजा और पटिया अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। उस दौरान आंगन में खड़ी होकर आपस में बात कर रही सोनी (19), जूलेखा बीबी (42) और नूमान (4) मलबे के नीचे दब गए।

हादसे के बाद परिवार के लोगों ने मलबे के नीचे दबी सोनी समेत अन्य सभी घायलों को निकाला और मंडलीय चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। सोनी के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं, जूलेखा और नूमान का उपचार किया जा रहा है।

kj
tara