सात फेरों से पहले ही एक दुल्हन शादी की तैयारियां को अधूरा छोड़कर फरार हो गई।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय सह -सम्पादक

शाहबाद यहां सात फेरों से पहले ही एक दुल्हन शादी की तैयारियां को अधूरा छोड़कर फुर्र हो गई। वही बारात लेकर पहुंचे दुल्हा ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से दुल्हन को ढूंढने की गुहार लगाई है।यह सारा मामला ठीक बारात वाले दिन का है। दरअसल रामपुर उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती शाहबाद के एक गांव मडन खेड़ा मे रहने वाली एक युवती का विवाह करीब एक महीने पहले इसी क्षेत्र के एक अलग गांव के रहने वाले युवक से तय हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

 

युवक और उसके परिजनों ने राजीखुशी युवती को पसंद कर लिया। जिसके बाद एक माह बाद शादी की तारीख तय हो गई।इस दौरान दोनों के बीच फोन से बातचीत होती रही। लेकिन युवक के काले रंग को लेकर युवती उस पर तंज कसा किया करती थी।एक महीने बाद युवक बैड बाजे के साथ युवती के घर बारात लेकर पहुंचा, वहां हर तैयारी की गई थी। लेकिन जब फेरों का समय आया तो युवती दुल्हन बनाकर फेरों से पहले ही फुर्र हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

 

जिसके बाद युवती के परिजनों में हड़कंप मच गया। कुछ घंटों तक शादी के जश्न के माहौल में खामोशी छा गई। कुछ देर बाद युवती के परिजनों ने दुल्ह के परिजनों ने इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद दुल्ह पक्ष के होश उड़ गए। उन्होंने बामुश्किल दुल्ह को समझाया लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ा गया। यह सुनकर दुल्हा फफक-फफक कर रो पड़ा। जिसके बाद वह संबंधित पुलिस चौकी पहुंचा और उसने सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दुल्ह को समझाया और तहरीर लेकर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *