वोटिंग मशीन व वीपीएड मशीन का डेमो दिया।

ख़बर शेयर करें -

वोटिंग मशीन व वीपीएड मशीन का डेमो दिया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन विभाग के द्वारा बीएलओ, जनप्रतिनिधियों, मतदाताओ को वोटिंग मशीन व वीपीएड मशीन के जरिये वोट डालने व आपके द्वारा दिये गये वोट के सही उम्मीदवार के खाते में जाने का डेमो दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुणवत्ता आधारित संस्कृति को जन-आंदोलन बनाना जरूरी: BIS स्थापना दिवस पर बोले मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

रविवार को जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज में वोटिंग वीपीएड मशीन का डेमो आज शाम 4 बजे तक डेमो दिया गया। इस मौके पर निवर्तमान सभासद रुबीना सैफ़ी, समाजसेवी डॉ.ज़फर सैफ़ी, वार्ड की बीएलओ विनीता शर्मा, पूनम गोला, चाँदनी कस्सार, गीता भारती, निर्वाचन कार्यालय से मास्टर ट्रेनर महेश बिष्ट, प्रकाश चंद्र, देश दीपक तिवारी, विकास गगन, कांस्टेबल पूरन सिंह, मतदाता पंखुड़ी शर्मा, मोना गोला, विक्रांत वर्मा, पंकज पिंटू माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु कॉर्बेट प्रशासन व ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित।

 

 

 

इस संदर्भ में सहायक निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गये मतदान स्थलों व बूथों पर यह डेमो कार्यक्रम अभी जारी रहेगा।