पाटकोट में शराब की दुकान हटाने की मांग पर धरना 20वें दिन भी जारी।

पाटकोट में शराब की दुकान हटाने की मांग पर धरना 20वें दिन भी जारी।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज आज 19वे दिन भी पाटकोट में शराब की दुकान को हटाने के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। आज महिलाओं ने गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध में विशाल रैली निकाली गई, आज की रैली में महिला एकता मंच, किसान संघर्ष समिति, संयुक्त संघर्ष समिति ,समाजवादी लोक मंच ,ने भी अपना समर्थन महिलाओं को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

 

और स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक शासन की तरफ से लिखित में पाटकोट की शराब की दुकान के निरस्तीकरण के आदेश नहीं आ जाते हैं तब तक महिलाए धरने में बैठे रहेंगी। महिलाओं ने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो हम जल्द ही आमरण अनशन पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

 

 

 

आज धरना प्रदर्शन में पूनम,अंजली, ऋतु, तुलसी, गंगा,शांति, गीता,दया,कविता,दीपा ,चम्पा ,गुड्डी, माधवी, प्रभावती, पुष्पा, विमला, महेश जोशी, मनीष फुलारा, तुलसी जोशी, डॉली, दीपा लीला, कमला, मोहिनी, बबीता सैकड़ों महिलाए मौजूद रही।