जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से की अपील ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन हम सभी को करना चाहिए इससे हम जहां अपना जीवन सुरक्षित कर सकते हैं वही छोटी सी गलती का खामियाजा स्वयं के साथ ही परिवार को भुगतना पडता है। इसलिए हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग को दिये गये निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट ने जनता से अपील की है कि दुपहिया वाहन चालक हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें साथ ही पीछे बैठी सवारी को भी हेल्मेट अवश्य लगायें। उन्होंने कहा दुपहिया वाहन चलाते समय स्टंट न करें तथा नाबालिक द्वारा वाहन का संचालन न करवायें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

 

श्रीमती भटट ने चार पहिया वाहन चालकों हेतु कहा कि वाहन में बैठे यात्रियों के साथ ही वाहन चालक को सीट बैल्ट अवश्य लगायें। वाहन की यांत्रिक रक्षा जाचं लें तथा चलते वाहन से शरीर का कोई अंग बाहर ना निकाले एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। रात्रि में वाहन चलाते समय हाई-बीम, लो-बीम लाईट का उचित प्रयोग करें, बिना वैध लाईसेंस धारक वाहन न चलायें,नशे की हालत में वाहन का संचालन न करें।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

 

उन्होंने कहा दुर्घटना से बचने के लिए वाहन को गलत तरीके से ओवरटेक ना करें साथ ही बिना वाहन के प्रपत्र पूर्ण किये वाहन का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि वाहन ओवर स्पीड ना चलायें तथा वाहन में किसी भी प्रकार का ओवर लोडिंग न करें। उन्होंने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है इसके लिए वाहन में कूडादान रखना अनिवार्य है कूडा वाहन से बाहर न फेंके।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

सहायक परिवहन अधिकारी श्रीमती भटट ने कहा कि सडक सुरक्षा सप्ताह का एक ही उददेश्य है कि तेजी से बढ रहे सडक हादसों एवं उनसे होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके हर एक जिन्दगी परिवार के साथ ही देश के लिए अनमोल है।