डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के फैसले पर लगाईं रोक। (डीआईजी ने एस एस पी द्वारा किए गए स्थानांतरण पर लगाईं रोक)

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

ऊधम सिंह नगर डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और डीआईजी बरिदरजीत सिंह द्वारा किए गए बंपर स्थानांतरणों पर रोक लगा दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने कुंछ दिनों पहले विभिन्न सीओ और थाना प्रभारियों सहित कई पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया था। वही इसी दौरान जिले की कानून व्यवस्था की कमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी को सौप दी गई। वही बीते रोज रुद्रपुर पहुंचे डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने इन स्थानांतरणों पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

जिसके बाद सूबे के दो आला पुलिस अफसरों के बीच मतभेद दिखाई दिए। आपको बता दें कि उत्तराखंड शासन ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ नेता पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर का स्थानांतरण कर दिया था।उनकी जगह डीआईजी बरिदरजीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

 

उन्होंने आदर्श आचार संहिता की सम्पत्ति के बाद सीओ और थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों का बंपर स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे। वही कुमाऊं मंडल के डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने इन निर्देशों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिसके बाद सूबे के दो आला पुलिस अधिकारियों के बीच मतभेद होने की बात उजागर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *