देशभर में रंगों के त्योहार होली को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका की राख आपको बना सकती है धनवान, इसके उपायों से दूर कर देंगे सभी दुख-दर्द। सूत्र ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के दिन विधि-विधान से पूजा का बहुत महत्व है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माना जाता है। होलिका की आग में लोग जौ की बाल और शरीर पर लगाए गए उबटन को डालते हैं। माना जाता है कि होलिका दहन करने से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। वही देशभर में रंगों के त्योहार होली की तैयारी जोरों पर है। आज यानी 17 मार्च को पूरे भारत में होलिका दहन मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 18 मार्च को को रंगों की होली खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

 

घर में सुख-शांति लाने के लिए सूत्र
घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए होलिका की राख की पोटली बनाकर रख लें। किसी भी शुभ मुहूर्त में इसे घर के कोने-कोने में छिड़क दें, इससे घर के झगड़े खत्म होंगे और सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

सफलता पाने के लिए सूत्र
मान्यता है कि किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले होलिका की राख से टीका लगानी चाहिए। ऐसा करने से कामों में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय सूत्र
यदि आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए होलिका की राख को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख लें। इसके अलावा छोटी सी पोटली बनाकर अपने पर्स में भी रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।