मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सेठ को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की शिष्टाचार भेंट

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना जरूरी है। उन्होंने पुलिस बल को सशक्त बनाने और एडवांस टेक्नोलॉजी से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में क्रिकेट उत्सव: उजालिकोट ने नगला तराई को हराकर जीता स्व. मनीष चंद स्मृति टूर्नामेंट”

 

 

मुख्यमंत्री ने “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य को नशामुक्त बनाने में पुलिस की अहम भूमिका होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जाए और ड्रग माफिया व तस्करों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से सशक्त हो रहा जनसेवा तंत्र

 

 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यातायात सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया और पुलिस से यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की अपील की।