नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती समाप्त हो — घिल्डियाल

ख़बर शेयर करें -

नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती समाप्त हो — घिल्डियाल

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। प्रस्तावित उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली, 2024 के संबंध में आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में राजस्व परिषद में लेखपाल संघ, पर्वतीय पटवारी संघ तथा रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की संयुक्त बैठक आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूकेएमआरसी बोर्ड की 35वीं बैठक, ई-बीआरटीएस एलीवेटेड कॉरिडोर पर सैद्धांतिक सहमति।

बैठक में उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने प्रस्तावित नियमावली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि लेखपाल 20 वर्षों की सेवा के बावजूद पदोन्नति से वंचित हैं। ऐसे में नायब तहसीलदार पद पर सीधी भर्ती जारी रहने से लेखपालों की पदोन्नति की संभावनाएं और कम हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के द्वार पहुँची सरकार: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में ऐतिहासिक उपलब्धि।

उन्होंने स्पष्ट मांग की कि लेखपालों को पदोन्नति के अधिक अवसर देने के लिए नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती समाप्त की जाए।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डिजिटल सर्वे और क्रॉप कटिंग कार्यों के लिए रबी पड़ताल से पहले सभी पटवारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैठक में उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल, जिलाध्यक्ष हरिद्वार देवेश घिल्डियाल, जिलामंत्री देहरादून मेजर सिंह, पर्वतीय पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता, प्रदेश महामंत्री महिपाल सिंह पुंडीर, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के अध्यक्ष राकेश पल्लव, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय तथा धीरेन्द्र कुमाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीअन्न से स्वाद, स्वास्थ्य और स्वरोजगार—शेफ संवाद में बोले मुख्यमंत्री धामी