दुर्घटना में मृत उपनल कर्मियों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 50-50 लाख के चेक।

ख़बर शेयर करें -

दुर्घटना में मृत उपनल कर्मियों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 50-50 लाख के चेक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उपनल (U.P.N.L.) के माध्यम से कार्यरत तीन कार्मिकों की दुर्घटनाओं में मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने यह चेक विद्युत वितरण खंड जसपुर में तैनात बृजेश कुमार (जनवरी 2025), ब्रिडकुल देहरादून के तसलीम (नवंबर 2024) तथा विद्युत वितरण खंड हरिद्वार में तैनात संजीव कुमार (फरवरी 2025) के परिजनों को प्रदान किए। तीनों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानव जीवन की क्षति की भरपाई कोई आर्थिक सहायता नहीं कर सकती, परंतु यह सहायता कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण मिले और संकट की स्थिति में उनके परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून उल्लंघन पर नैनीताल में 250 वर्ग मीटर भूमि सरकार में निहित, डीएम ने दिए कब्जा लेने के आदेश।

उन्होंने बताया कि उपनल कर्मचारियों सहित राज्य के सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत विभिन्न बैंकों से एमओयू (MOU) किया है। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को अनेक सुविधाएं एवं बीमा लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मियों के लिए यह सुविधा प्रदान करने हेतु पंजाब नेशनल बैंक का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लैक फिल्म से मॉडिफाइड लाइट तक… परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 967 वाहनों के चालान, 113 सीज।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार नवाचारों के माध्यम से कर्मचारियों के हित में निर्णय ले रही है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव मनोमोहन मैनाली, मेजर जनरल (से.नि.) शम्मी सबरवाल, एमडी उपनल जे.एन.एस. बिष्ट, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड अनुपम, डिप्टी जनरल मैनेजर अभिनंदन, एजीएम अजीत कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -