“जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल: वंदना सिंह के नेतृत्व में योजनाओं के विकास में गति और अवमुक्त धनराशि का सत्यापन।

“जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल: वंदना सिंह के नेतृत्व में योजनाओं के विकास में गति और अवमुक्त धनराशि का सत्यापन।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में जिला योजना अंतर्गत राज्य सेक्टर ,केन्द्र पोषित एंव वाह्य सहायतित योजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने और योजनाओं के लिए अवमुक्त धनराशि को शतप्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्यों का अधिकारी स्वंय निरीक्षण करें, ताकि कार्यों की गुणवता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना के अंतर्गत आवश्यक संशोधन संबंधी प्रस्ताव तैयार कर 03, दिनों के भीतर अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य अपूर्ण हैं, उनमें विशेष प्रयास कर कार्यों की प्रगति में आ रही समस्याओं का आपसी समन्वय से निराकरण करते हुए 15 फरवरी तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त समय समय पर कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराये जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

 

 

 

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा 20 सूत्रीय योजनाओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने लोनिवि, जल जीवन मिशन और पेयजल के सभी खण्डों में धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिये।

 

 

 

उन्होंने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करतें हुए सभी विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ण करते हुए ए श्रेणी में आने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विभाग की वजह से जनपद की प्रगति प्रभावित न हो, समस्त विभागाधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें।जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई को सड़क कार्यों में तेजी लाने के और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 100% टीकाकरण लक्ष्य को प्रात करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

 

 

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पोओ उरेडा आदि अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।