चार दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में त्राहि माम त्राहि माम

 सलीम अहमद साहिल – सवांददाता

 

 

मालधन-  उत्तराखंड में चार दिन से हो रही बारिश ने कोहराम मचा दिया है रामनगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र मालधन में अब हालात ये हैं कि लोगो के घरों में पानी भर गया हैं खाने पीने की सामग्री पानी मे भीग कर खराब हो गई हैं। आम जनता का आलम ये हैं कि ना घरों में खानों को हैं और ना सोने की जगह हैं। साथ ही किसानों की धान की पकी हुए फसलों में पानी भरने से फसल नष्ट होने की कगार पर है और रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

आज जब राजस्व विभाग की टीम मालधन में हालात का जायजा लेने पहुँची तो उसको भी ग्रामीणों के ग़ुस्से का सामना करना पड़ा। अभी तक राजस्व की टीम ने 38 घरों का मुआयना कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

अभी राजस्व विभाग की टीम ग्रामीणों के दैवीय आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करने में लगी हुई हैं। राहुल काण्डपाल ने बताया कि सड़को पे पानी भर गया हैं सुबह से ही लोग आ जा नही पा रहे थे और खाने पीने का सामान तक नही ला पा रहे थे ओर तमाम लोगो के घरों में पानी घुश गया हैं। खाने पीने का सामान भीग गया हैं लोगो की फसले बर्बाद हो चुकी हैं मै सरकार से अनुरोध करूँगा की मुख्यमंत्री राहत कोष से जितना भी मुआवजा हो देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

 

 

उपजिलाधिकारी से हमारी बात हुई तो उन्होंने कहा कि हम पटवारी को भेज रहे है क्षेत्र में लोगो का जितना भी नुकसान हुआ है उसका जायजा लेंगे और जितना भी नुकसान हुआ है उसका मुआवजा देंगे।