नकल गैंग का पर्दाफाश: लैब अटेंडेंट परीक्षा में 17 अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में नकल गैंग का पर्दाफाश: लैब अटेंडेंट परीक्षा में 17 अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित लैब अटेंडेंट परीक्षा में बड़े स्तर पर नकल का मामला सामने आया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग व शटल सेवा से होगा आवागमन।

गिरफ्तार अभ्यर्थियों से 17 ब्लूटूथ डिवाइस बरामद की गई हैं। ये सभी दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों – सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल – से पकड़े गए हैं। इनमें अधिकांश आरोपी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद भीषण हादसा, दो युवकों की मौत—एक था घर का इकलौता सहारा।

पुलिस ने कोतवाली पटेलनगर और डालनवाला में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपियों से सॉल्वर गैंग, तकनीकी सहयोग, और ऑनलाइन मदद के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

महत्वपूर्ण गिरफ्तार अभ्यर्थियों में:

  • सौरभ यादव (आजमगढ़),

  • अमन (हिसार),

  • मदनाला पवन और इल्लूमला वेंकटेश (आंध्र प्रदेश),

  • ज्योति (भिवानी, हरियाणा) सहित अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, इसके साथ पति व अन्य लोगों पर भी हुई FIR* *SSP नैनीताल मंजुनाथ का सख्त सन्देश सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी, हुड़दंग और हमला कतई बर्दाश्त नहीं*

पुलिस और एसओजी की संयुक्त पूछताछ जारी है, और जल्द ही पूरे नकल गिरोह का नेटवर्क सामने लाया जा सकता है। इस खुलासे से परीक्षा की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।