चोरगलिया पुलिस का बालिका कॉलेज में नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान।

चोरगलिया पुलिस का बालिका कॉलेज में नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 19.05.2025 को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष चोरगलिया  राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोरगलिया में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को महिला संबंधित अपराधों से सतर्क रहने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए एवं पुलिस हेल्पलाइन व महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गेट का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण! पर्यटकों की एंट्री से पहले स्थानीय जनता के लिए रास्ता खोलने की मांग, संघर्ष समिति ने आंदोलन का फूंका बिगुल।

 

 

 

कार्यक्रम में उप निरीक्षक महेंद्र राज चौकी प्रभारी कुंवरपुर, महिला कॉन्स्टेबल सुखविंदर, महिला कॉन्स्टेबल सुमन राणा तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।