कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ जबरन किया दुष्कर्म इसके बाद बच्ची और मां को जान से मारने की दी धमकी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

आजमगढ़ से पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। रौनापार थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली। मां के साथ थाने पर पहुंच कर बच्ची ने पिता के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दिया है। थाने पर दी गई तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि 10 नवंबर की रात बच्ची अपने कमरे में सोई थी। वहीं उसकी मां भी सो रही थी। रात लगभग 11 बजे पिता पहुंचे और अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची व उसकी मां को जान से मारने की दी धमकी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

 

 

बच्ची के मां की तहरीर पर रौनापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। कलयुगी पिता की करतूत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोप की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  23 वन अपराध... 6 साल से फरार... आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *