खटीमा दौरे पर सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा भ्रमण के दौरान नगला तराई और हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संबंधित विभागों को इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इसलिए अधिकारी क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता से प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


















