नाबालिक को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज।

शादाब हूसेन – सवाददाता

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में नाबालिक छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जसपुर निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया की मोहल्ला निवासी आरोपी ने पिछली 6 जुलाई को करीब 12 बजे उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर खाना खिलाने के बहाने ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक होटल में ले गया तथा कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी।

 

 

जिसमे पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 328, 363, 376, 506 आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

kj
tara