रामनगर के 20 प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त, कॉपी-किताब और ड्रेस खरीद मामले में नोटिस जारी। कोंन कोंन से वो स्कूल पूरी खबर खोलकर पढ़िये।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर क्षेत्र में अभिभावकों से कॉपी, किताब और स्कूल ड्रेस की अनिवार्य खरीद को लेकर मनमानी करने वाले 34 प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

शिक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी विद्यालय अभिभावकों पर दबाव बनाकर निर्धारित दुकानों से ही कॉपी-किताब और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे अभिभावकों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है और बाजार में प्रतिस्पर्धा भी प्रभावित हो रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए 34 स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि स्कूल संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। सभी विद्यालयों को पारदर्शिता बनाए रखने और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
इस कार्रवाई से अभिभावकों में राहत की उम्मीद जगी है, वहीं निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है।



