स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

ख़बर शेयर करें -

स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। बाहर से लग्जरी स्पा, अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार। ग्राहकों की आवाजाही और बंद कमरों के पीछे छिपे इस काले धंधे का आखिरकार नैनीताल पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। जैसे ही पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी, वहां अफरा-तफरी मच गई और कई चेहरे बेनकाब हो गए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और हल्द्वानी पुलिस ने तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक लग्जरी स्पा सेंटर पर छापा मारा। मुखबिर की सटीक सूचना के बाद जब पुलिस टीम गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स स्थित स्पा सेंटर में पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

 

 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें स्पा सेंटर की महिला मैनेजर भी शामिल है। वहीं छह युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। पुलिस को मौके से इस्तेमालशुदा कंडोम, नकदी और एंट्री रजिस्टर भी बरामद हुए, जिससे पूरे नेटवर्क के संचालन के संकेत मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस ने जंगल से सकुशल बरामद किया।

 

 

 

बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर को लेकर पहले भी शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि स्पा संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

 

 

 

नैनीताल पुलिस का कहना है कि मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।