28 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

बस्ती जिले में पैकोलिया थाना क्षेत्र के संथुआ गांव में लगभग 28 वर्षीय युवक जितेंद्र कनौजिया पुत्र स्वर्गीय राम कुमार कनौजिया का शव उसके कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकता पाया गया। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की भोर करीब तीन बजे उसकी भैंस रस्सी तोड़कर भागने लगी। इसी बीच पड़ोसियों ने जब इसकी जानकारी घरवालों को दी तो वे उठकर भैंस पकड़ने जा रहे थे। इसी बीच दिवंगत की मां जब दरवाजा खोल बाहर निकल रही थी तो उसकी नजर खिड़की से कमरे में लटकता उसके पुत्र के शव पर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे की खाई-बाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से एक गिरफ्तार।

 

परिजनों ने आनन-फानन दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा व रस्सी को काटा, तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष पैकोलिया मौके पर पहुंच गए हैं। वह मामले की छानबीन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *