वन विभाग की बढ़ी कार्यवाही 9 मोटरसाइकिल यूकेलिप्टस प्रकाष्ठ सहित पकड़ी अपराधी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी महोदय तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर प्रकाश चन्द्र आर्या के निर्देशन में प्रदीप कुमार धौलाखन्डी उप प्रभागीय वनाधिकारी महोदय तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के नेतृत्व में रामनगर रैन्ज के अन्तर्गत ज्वालावन क्षेत्र से 9 मोटरसाइकिल यूकेलिप्टस प्रकाष्ठ सहित पकड़ी अपराधी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे मोटरसाइकिलों को मय प्रकाष्ठ सहित रामनगर वन परिसर में लाकर सुरक्षित रखे गये है तथा बंजारी प्रथम गेट पर जांच के दौरान 28 वाहनों को नदी के उप खनिज निकासी हेतु डीबार किया गया तथा कोसी नदी में अवैध खनन की रोकथाम हेतु लगातार गश्त जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

टीम में देवेन्द्र सिंह रजवार वन क्षेत्राधिकारी रामनगर, मोहन चंद्र पांडेय वन दरोगा, चन्द्र दत्त पाण्डेय वन दरोगा,मो, इमरान वन दरोगा, हरिशंकर रावत उप वनक्षेत्राधिकारी, यशपाल सिंह राठौर वन आरक्षी मंगल,अमीर,किशन दैनिक श्रमिक रहे