उदयपुर सिटी की चपेट में आया सांड करीब आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेनसांड की हुई मौत, रेलवे प्रशासन ने की जांच की शुरू।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  – संवादाता

ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक के पास योग नगरी स्टेशन आ रही उदयपुर सिटी की चपेट में अचानक एक सांड आ गया। जिसकी वजह से ट्रेन आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। इस वजह से ट्रेन स्टेशन पर करीब 35 मिनट की देरी से पहुंची। ऐसे में ट्रेन में सवार यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। घटना में सांड की मौत हो गई। पुलिस और रेलवे के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसे सांड के शव को बमुश्किल बाहर निकाला। जिसके बाद ट्रेन को योग नगरी स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की वाणी में देशभक्ति, प्रेम और परिवर्तन का संदेश: सीएम धामी।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उदयपुर सिटी ट्रेन तेज गति से योग नगरी की ओर जा रही थी। अचानक सांड ट्रैक पर आ गया। जिससे घटना हो गई। रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। बता दें कि श्यामपुर रेलवे फाटक से योग नगरी स्टेशन के बीच रेल लाइन के दोनों किनारों पर कई जगह आबादी बसी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल को मिली स्वच्छता की नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने पांच कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

 

 

 

 

कई बार इंसानों के भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। अब जानवर भी ट्रेन की चपेट में आकर मौत की नींद सो रहे हैं। कई बार मोतीचूर रेंज में हाथी भी ट्रेन से टकराकर और कटकर मर चुके है। इन हादसों को किस प्रकार रोका जाए इस ओर रेलवे प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *