कावड़ के दौरान हरिद्वार से गुमशुदा हरियाणा निवासी प्रीतम को नैनीताल पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

ख़बर शेयर करें -

कावड़ के दौरान हरिद्वार से गुमशुदा हरियाणा निवासी प्रीतम को नैनीताल पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द,।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

सोशल मीडिया में वायरल परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील से पसीजा खाकी का दिल, खोजबीन में लगाई पूरी मेहनत हुई साकार,

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, रेल मंत्री से मिले सांसद अजय भट्ट।

 

 

 

सोनू राजपूत निवासी हिसार हरियाणा द्वारा प्रीतम सिंह पुत्र मनोहर लाल के माह जुलाई में कावड़ लेने हरिद्वार आने तथा दिनांक 21 जुलाई 2024 से गुमशुदा होने के संबंध में नगर कोतवाली हरिद्वार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र।

 

 

 

उक्त गुमशुदा के परिजनों द्वारा द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी, जिसे देखकर खत्याड़ी चौकी रामनगर में तैनात हे0का0 नसीम अहमद का दिल पसीज गया तथा पूरी मेहनत से उक्त गुमशुदा की तलाश में जुट गए, आखिरकार उक्त हे0 का0 की मेहनत रंग लाई और गुमशुदा प्रीतम को बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।

ख़बर शेयर करें -