प्रेम प्रसंग के चलते आशिक ने की प्रेमिका और उसकी माँ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या। हत्या करने के बाद हत्यारे ने कोतवाली में पहुंचकर कर दिया सरेंडर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

काशीपुर में आज प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के द्वारा मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। काशीपुर में दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गयी। हत्यारे ने कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। दरअसल काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां इमली चौक पर रईस अपनी पत्नी शबाना और बेटी शिवा और बेटे शाबेज के साथ रहते हैं और पिछले कई वर्षों से अपने पुत्र शाबेज के साथ दुबई में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। वहीं आरोपी सलमान पुत्र इसरार भी मोहल्ला अल्ली खां में ही रहता है तथा पिछले 1 साल से सऊदी अरब में जाकर प्लंबर का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

 

सलमान अभी कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब से वापस काशीपुर अपने घर आ गया था। आज सुबह हत्यारोपी सलमान हत्या करने के इरादे से शिवा के घर जा रहा था कि तभी उसे घर से कुछ दूरी पर कार सीखकर घर आ रही उसकी प्रेमिका शिवा मिली। सलमान ने पहले चाकू से शिवा की हत्या कर दी तथा बाद में घर पहुंचकर शिवा की मां शबाना की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे सलमान ने कोतवाली काशीपुर में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बनी जहां हत्यारा सलमान मृतका शबाना से शादी करना चाहता था लेकिन शबाना ने शादी से इंकार कर दिया तो इससे आवेश में आए हत्यारे सलमान ने मां बेटी दोनों की निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है और उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।