किसान देश की रीढ़ हैं, अपमान बर्दाश्त नहीं” — समाज सेवा विकास पार्टी ने दी चेतावनी।

ख़बर शेयर करें -

किसान देश की रीढ़ हैं, अपमान बर्दाश्त नहीं” — समाज सेवा विकास पार्टी ने दी चेतावनी।

उधम सिंह राठौर – प्रधानसम्पादक

हरदोई, समाज सेवा विकास पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर सीधा हमला बोला है। पार्टी ने कहा है कि शासन-प्रशासन की विफलता के चलते अन्नदाता किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में संविधान दिवस कार्यक्रम: मुख्य सचिव बर्द्धन ने किया प्रस्तावना पाठ

पार्टी प्रतिनिधियों ने आज हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र की सहकारी समिति आटदानपुर पहुंचकर किसानों की आवाज़ बुलंद की और सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर टैक्स बार द्वारा विधि महोत्सव का भव्य आयोजन।

पार्टी की ओर से कहा गया कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। कल पार्टी प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा और समाधान की मांग करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार आगमन — गन्ने का भाव बढ़ाने पर किसानों ने किया भव्य स्वागत।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि “किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”