भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रमुख रास्तों पर लगा ब्रेक।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रमुख रास्तों पर लगा ब्रेक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल, 6 अगस्त 2025 —
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद नैनीताल के कई प्रमुख मार्गों पर मलबा और तेज बहाव के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। नैनीताल पुलिस के मीडिया सैल द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित मार्गों को फिलहाल बंद कर दिया गया है:

  • रामनगर–धनगढ़ी मार्ग: धनगढ़ी में पानी भराव के कारण आवागमन पूरी तरह बंद है।

  • क्वारब मार्ग: मालवा आने से यह मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।

  • चोरगलिया के सूर्यनाला व शेरनाला क्षेत्र: जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने से सुरक्षा के मद्देनज़र मार्ग बंद कर दिया गया है।

  • रूसी बायपास-1: मलबा गिरने से बायपास पूरी तरह बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

प्रशासन की टीमें सभी प्रभावित स्थलों पर तैनात हैं और मार्गों को खोलने का कार्य तेजी से जारी है। मार्गों की बहाली की स्थिति पर समय-समय पर अपडेट जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते DM ने जारी किए आदेश।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही अपने सफर की योजना बनाएं।

“भारी बारिश के कारण कई जगहों पर मलबा और जलभराव है, जिससे आवागमन में जोखिम बढ़ गया है। कृपया पूरी सतर्कता और आवश्यकता अनुसार ही घर से निकलें।”

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत बनबसा में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन।
kj
tara