वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हिंदुस्तान न्यूज ग्रुप द्वारा पुलिस शौर्य सम्मान 2023 उधम सिंह नगर पुलिस कर्मियों के शौर्य व साहस को सम्मान पुलिस विभाग में ड्यूटीरत रहकर विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में आज दिनांक 07-03-2023 को रुद्रा कॉन्टिनेंटल होटल रुद्रपुर में शौर्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया l सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि  नीलेश आनंद भरणे आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टीसी महोदय द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

 

 

 

सम्मान समारोह में काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी, निरीक्षक भारत सिंह पीआरओ, एएचटीयू प्रभारी बसती आर्या, चौकी प्रभारी विनोद जोशी,थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय,एसओजी के एसआई भुवन चंद्र जोशी, कोतवाली के एसआई महेश कांडपाल, थाना गदरपुर की एसआई कुसुम रावत, वाचक प्रदीप कोहली, थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, कांस्टेबल रंजीत, कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल ललिता भट्ट, पीआरओ सेल के शैलेंद्र बिष्ट कांस्टेबल नीरज शुक्ला, कास्टेबल डॉली जोशी, कांस्टेबल दीपा कुंवर, कांस्टेबल सुनीता रावत, कॉस्टेबल प्रेम कनवाल, एसओजी कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, बन्नाखेडा चौकी प्रभारी भगवान गिरी, कोतवाली बाजपुर के एसआई ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया l

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

सम्मान समारोह में एसपी क्राइम/ट्रैफिक  चंद्रशेखर घोडके,एसपी नगर मनोज कत्याल, सीओ सिटी,सीओ पंतनगर,सीएफओ,एआरओ उधमसिंह नगर व जनपद के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l
जनपद उधमसिंह नगर