ग्रीष्मकाल में वनाग्नि रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क, नैनीताल वन प्रभाग द्वारा फायर ड्रिल और सफाई अभियान जारी।

ग्रीष्मकाल में वनाग्नि रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क, नैनीताल वन प्रभाग द्वारा फायर ड्रिल और सफाई अभियान जारी।
ख़बर शेयर करें -

ग्रीष्मकाल में वनाग्नि रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क, नैनीताल वन प्रभाग द्वारा फायर ड्रिल और सफाई अभियान जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। गर्मियों के आगमन के साथ ही वनों में आग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस खतरे को भांपते हुए राज्य सरकार ने वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वनाग्नि की घटनाओं को पूरी तरह रोकने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  100 वर्ग गज से कम भूखंडों की रजिस्ट्री और निर्माण कार्यों की जांच शुरू, चार टीमें गठित, हल्द्वानी, रामनगर, भवाली और नैनीताल में चला विशेष अभियान। 

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन एवं वन विभाग नैनीताल द्वारा हर स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी कड़ी में नैनीताल वन प्रभाग ने हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह फायर ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर गिरे सूखे पत्तों, विशेष रूप से पिरूल (चीड़ की सूखी पत्तियाँ) को हटाया गया, जो आमतौर पर वनाग्नि का मुख्य कारण बनती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का युवाओं से आह्वान – देशहित को रखें सर्वोपरि, बनें ‘फ्यूचर-रेडी’।

वन विभाग की टीम इस समय जिले के सभी वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में नियमित सफाई एवं जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि वनों में आग लगने की घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके।

नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सी.एस. जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि “वन प्रभाग अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर फायर ड्रिल की जा रही है। ये टीमें ही आग लगने की स्थिति में तुरंत नियंत्रण हेतु भी कार्यरत रहेंगी।”

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस को चुस्त-दुरुस्त व मुस्तैद रखने हेतु पुलिस लाइन नैनीताल में परेड का आयोजन। एसएसपी नैनीताल ने परेड का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उन्होंने यह भी बताया कि वनाग्नि की रोकथाम हेतु आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोग भी जंगलों की सुरक्षा में भागीदार बनें और आग लगने की किसी भी घटना की सूचना समय रहते दे सकें।

वन विभाग का उद्देश्य है कि इस ग्रीष्मकाल में वनों की हरियाली को आग की विभीषिका से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके।