पहले आओ-पहले पाओ एप्पल योजना के तहत कृषकों को सेब बागानों हेतु 80 प्रतिशत राजसहायता दी जायेगी मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

भीमताल/नैनीताल 12 जनवरी 2023 पहले आओ-पहले पाओ एप्पल योजना के तहत कृषकों को सेब बागानों हेतु 80 प्रतिशत राजसहायता दी जायेगी मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी। मिशन एप्पल योजना का जल्द ही जनपद में होगा क्रियान्वयन, डा0 तिवारी ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित मिशन एप्पल योजना सेब बगानों की स्थापना हेतु संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा योजना के अन्तर्गत काश्तकारों को सेब बागानों की स्थापना हेतु सरकार द्वारा किसानों को 12 लाख की धनराशि सेब बागानों हेतु दी जायेगी। जिसमें से 80 प्रतिशत धनराशि पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जायेगा केवल 20 प्रतिशत धनराशि कृषकों द्वारा दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरी ‘नेकी की दीवार’, सोनम वांगचुक प्रकरण पर भी उठाई आवाज।

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी डा0 तिवारी ने बताया कि एप्पल योजना चयनित काश्तकारो को पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर दी जायेगा। उन्होने जनपद के काश्तकारों से कहा है कि जो कृषक एप्पल योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें प्रस्तावित भूमि का क्षेत्रफल,बगीचे की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का पूर्ण पता, प्रस्तावित भूमि की समुद्र सतह से ऊंचाई मीटम में,प्रस्तावित भूमि की ढाल, मृदा परिक्षण, भूमि का प्रकार एवं सिचाई सुविधा के साथ ही प्रस्तावित भूमि की सर्वे रिपोर्ट प्रभारी उद्यान दल के द्वारा तैयार की जायेगी जिसमें सेब बागान की स्थापना हेतु भूमि उचित होने का विवरण अंकित होना आवश्यक है।
.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस।

——————–
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 8171555477


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *