कर्णप्रयाग के पास दुर्घटना: चारधाम यात्रा पर आए पांच श्रद्धालु घायल, सोनला क्षेत्र में गिरी कार, पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

चमोली, 4 जून: चमोली जनपद के कर्णप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। चारधाम यात्रा पर राजस्थान से आए श्रद्धालुओं की कार सोनला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे झाड़ियों में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन सवार पांच यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह लगभग 4:15 बजे के आसपास हुआ। अंधेरा अधिक होने के कारण वाहन झाड़ियों में फंस गया और उलटा हो गया, जिससे सवार यात्रियों को बाहर निकलने में परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा खोलकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

पुलिस के अनुसार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन समय पर बचाव कार्य शुरू होने से बड़ी जनहानि टल गई।

प्रशासन की अपील: प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करते समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और विशेषकर रात या भोर के समय वाहन संचालन से बचें।