कड़े सुरक्षा पहरे में संपन्न हो रही UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

कड़े सुरक्षा पहरे में संपन्न हो रही UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
ख़बर शेयर करें -

कड़े सुरक्षा पहरे में संपन्न हो रही UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 जनपद नैनीताल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों और सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Manjunath T C स्वयं हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड में रहकर ड्यूटी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

परीक्षार्थियों की सघन जांच के लिए DFMD और HHMD उपकरणों के माध्यम से फ्रिस्किंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट गैजेट्स तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एलआईयू और एसओजी की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। वहीं परीक्षा केंद्रों के भीतर सीसीटीवी कैमरों और वीडियो निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

 

 

 

सभी जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। केंद्रों की परिधि और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक सूचनाएं या अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नैनीताल पुलिस परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।