रामनगर: शांतिकुंज कल्याण समिति की वार्षिक बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर के लखनपुर क्षेत्र स्थित शांतिकुंज कल्याण समिति की वार्षिक बैठक छोई स्थित एक रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद समिति के बच्चों एवं महिला सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।
बैठक के अंत में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अनूप सिंह बिष्ट को संरक्षक, पंकज सती को अध्यक्ष, आनंद पाण्डे को सचिव, जगत पाण्डे को उपाध्यक्ष, हेम चन्द्र पाण्डे को कोषाध्यक्ष तथा शंकर पाण्डे को उपसचिव चुना गया।
समिति वर्ष 2015 से क्षेत्र की समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाती रही है और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज सती ने कहा कि नई कार्यकारिणी शांतिकुंज मोहल्ले की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
इस अवसर पर रमेश बिष्ट, भुवन शर्मा, पूरन पाण्डे, तारा घिल्डियाल, चंद्रशेखर पंत, नवेन्दु जोशी, के.एन. जोशी, प्रदीप पाण्डे, रोहित बिष्ट, धर्मपाल डंगवाल, संतोष पपनै, नवीन तिवारी, मनोज मनराल, जितेंद्र पाण्डे, अनूप बिष्ट, लक्ष्मण जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।





