नैनीताल/कैंची धाम में आज विशेष यातायात प्रतिबंध लागू।

नैनीताल/कैंची धाम में आज विशेष यातायात प्रतिबंध लागू।

नैनीताल/कैंची धाम में आज विशेष यातायात प्रतिबंध लागू।

 

 

नैनीताल जनपद में 5 अप्रैल 2026 को संभावित भारी यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखना है।

जारी निर्देशों के अनुसार हल्द्वानी-काठगोदाम, कालाढूंगी और खैरना से नैनीताल, भीमताल तथा कैंची धाम की ओर जाने वाले सभी प्रकार के दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि यह प्रतिबंध स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत दुपहिया वाहनों और आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  परमिट की शर्तें तोड़ने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 258 चालान, 73 वाहन सीज।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत रावत की संस्तुति पर बबलू सैनी को मिली ब्लॉक कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी।

प्रशासन का कहना है कि सभी की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, इसलिए नागरिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में जाम से निपटने को नैनीताल पुलिस अलर्ट, पार्किंग से शटल सेवा तक पुख्ता इंतजाम।