काठगोदाम से अयोध्या: केंद्रीय रक्षा और पर्यटन मंत्री  अजय भट्ट की ट्रेन की मांग”

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम से अयोध्या: केंद्रीय रक्षा और पर्यटन मंत्री  अजय भट्ट की ट्रेन की मांग”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से वार्ता कर काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन के संचालन किया जाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन चलाने हेतु समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा निवेदन किया है, जो अति आवश्यक है।

 

 

यह भी अवगत कराना है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं दर्शन के लिए अयोध्या जाते है। ट्रेन न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही काठगोदाम कुमॉऊ का प्रवेश द्वार है, यहाँ पर दूर-दूर पर्वतीय क्षेत्रो से लोग यात्रा हेतु आते है। दूरस्थ क्षेत्र से लोगो को अयोध्या जाने हेतु बरेली (उत्तर प्रदेश) जाना पड़ता है। अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहाँ से लगातार लोगो का अयोध्या आना-जाना और अधिक संख्या में प्रारम्भ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

 

 

 

लिहाजा केंद्रीय मंत्री भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन संचालन का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, Rs. 20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -