रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

 

 

 

इसी दौरान टेड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर श्मशान घाट से करीब 200 मीटर पहले टुक-टुक संख्या UK19ER0501 में सवार नदीम (29) पुत्र मौ. अजीम, निवासी उत्तरी खताड़ी, रामनगर को पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।

 

 

 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 240 कैप्सूल Tramadol Hydrochloride (Spasp Rox Capsules) और 540 टैबलेट Alpra 20 Lam बरामद हुईं। इसके अलावा 2,820 रुपये नकद भी मिले। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने नकदी नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित करना बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 296/2026, धारा 8/22/27/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र राजपूत, चौकी प्रभारी छोई, हेड कांस्टेबल नवीन पांडे, कांस्टेबल जसवीर सिंह और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।