रामनगर में गैस सप्लाई विवाद गहराया, कालाबाजारी और बदसलूकी से नाराज़ जनता ने दी चेतावनी—अब जवाब 2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

रामनगर में गैस सप्लाई विवाद गहराया, कालाबाजारी और बदसलूकी से नाराज़ जनता ने दी चेतावनी—अब जवाब 2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में गैस सप्लाई विवाद गहराया, कालाबाजारी और बदसलूकी से नाराज़ जनता ने दी चेतावनी—अब जवाब 2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगर में इंडियन गैस की सप्लाई को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने गैस गोदाम पर कालाबाजारी, बदसलूकी और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की होम डिलीवरी समय पर नहीं हो रही, जिसके चलते उन्हें खुद गोदाम पहुंचना पड़ रहा है। लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही। लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम पर उनके साथ धक्का-मुक्की की जाती है और विरोध करने पर जेल भेजने तक की धमकी दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग में खूनी अंजाम: विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी।

स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि रात के समय गोदाम खोलकर टेंपो के माध्यम से गैस सिलेंडरों की सप्लाई होटल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को की जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मौत का चौराहा बना कानिया—भीषण टक्कर में युवक की जान, तीन जिंदगी से जूझ रहे 🚨

सबसे गंभीर आरोप गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर हैं। लोगों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर 2500 से 3000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। एक बुजुर्ग महिला ने भी आरोप लगाया कि उनसे 2500 रुपये की मांग की गई।

मामले को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजुनाथ टीसी का ऑपरेशन प्रहार से 'स्पेशल स्ट्राइक': सड़कों पर आतंक मचाने वाले झपट्टा मार गिरोह का पर्दाफाश* *राहगीरों से लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाशों की अब खैर नहीं; 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर झपट्टामार को किया*

वहीं, गैस गोदाम के मैनेजर दीपक आर्य ने  कहा कि कुछ लोग और वार्ड सदस्य उन्हें धमका रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।

फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।