प्रेम प्रसंग में खूनी अंजाम: विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी।

ख़बर शेयर करें -

प्रेम प्रसंग में खूनी अंजाम: विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक


हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जमालपुर खुर्द इलाके में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली एक युवती, जो अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में काम करती थी, आज सुबह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली थी।

यह भी पढ़ें 👉  “नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी: काठगोदाम में 4 वाहन सीज, चालक गिरफ्तार”

रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तुरंत पास की गैस प्लांट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  अवसंरचना परियोजनाओं पर सीएम धामी सख्त, गंगा और शारदा कॉरिडोर को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश।

पुलिस ने तकनीकी सहायता से युवक की लोकेशन ट्रेस की, जहां वह मृत अवस्था में मिला। युवक के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे उसने खुद को गोली मारी थी।


एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह ने बताया कि युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और सुबह युवक के साथ हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को ट्रेस किया, जहां वह मृत पाया गया। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।