राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राजभवन में मंगलवार को स्क्वाड्रन लीडर(से नि)डी.एस.मजीठिया ने मुलाकात की।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से राजभवन में मंगलवार को स्क्वाड्रन लीडर(से नि)डी.एस.मजीठिया ने मुलाकात की। 102 वर्ष के मजीठिया सबसे पुराने भारतीय फाइटर पाइलट्स में से एक हैं। स्क्वाड्रन लीडर(से नि)डी.एस.मजीठिया ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा में हॉकर हरीकेन के पायलट के रूप में योगदान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ 1947-48 युद्ध में अपनी शानदार भूमिका निभाई और उन्हें कई मेडल से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा की वे भारतीय सशस्त्र बलों के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि श्री मजीठिया के अंदर एक सच्चे सैनिक की जिजीविषा और मूल्य हैं। गोल्फ के प्रति भी मजीठिया का बेहद जुनून रहा है और वे शानदार गोल्फर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

राज्यपाल ने इस मुलाकात को एक प्रेरणादायी और बेहद ही सकारात्मक बताया। उन्होंने श्री मजीठिया से उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके जीवन, गोल्फ के प्रति लगाव व एक महान सैनिक के रूप में उनकी भूमिका पर एक पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव भी दिया। राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पुत्री श्रीमती किरन संधू भी उपस्थित रही।

kj
tara