“हरिद्वार उप जिलाधिकारी ने प्रेम राइस मिल्स पर सरकारी राशन की कालाबाजारी में की छापेमारी”

ख़बर शेयर करें -

“हरिद्वार उप जिलाधिकारी ने प्रेम राइस मिल्स पर सरकारी राशन की कालाबाजारी में की छापेमारी”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हरिद्वार – उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह ने बहादराबाद स्थित प्रेम राइस मिल्स पर सरकारी राशन की कालाबाजारी पर छापेमारी की। आपको बता दें कि मिल के खिलाफ लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी और अवैध तरीके से ख़रीद फरोख्त कर सरकारी राशन को ठिकाने लगाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  “देश पहले!” SSP मंजुनाथ TC की अनोखी पहल, लग्जरी गाड़ी छोड़ बाइक से निकले सड़क पर।

 

छापेमारी के दौरान करीब 650 कुंतल चावल भी बरामद किये हैं। उप जिलाधिकारी जयवीर सिंह ने संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं गोदाम को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! 🔫 तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, शराब पिलाने और कच्ची शराब बेचने वालों पर भी गिरी गाज।

 

 

कार्यवाही के दौरान स्थल पर राजस्व उप निरीक्षक देवेश घिल्डियाल, आशीष ममगाई, मंडी निरीक्षक देवेंद्र कुमार त्यागी, मंडी सहायक अजय आदि उपस्थित रहे।