“तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के गंगा में गिरने से हड़कंप, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाया”

"तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के गंगा में गिरने से हड़कंप, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाया"
ख़बर शेयर करें -

“तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के गंगा में गिरने से हड़कंप, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाया”

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शंकराचार्य चौक के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो फ्लाईओवर से गिरकर गंगा में जा गिरी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने अपनी जान पर खेलते हुए गंगा में छलांग लगाई और चार लोगों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

 

 

जिन्हें तत्काल पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम अजय वीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और स्थानीय लोग रातभर घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस और दमकल की टीम स्कॉर्पियो को बाहर निकालने की कोशिश में लगी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

 

 

अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग कौन थे और उनकी मंजिल क्या थी, लेकिन बताया जा रहा है कि वे मेरठ की ओर जा रहे थे। फिलहाल, सभी को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लैक फिल्म से मॉडिफाइड लाइट तक… परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 967 वाहनों के चालान, 113 सीज।

ख़बर शेयर करें -