रंगदारी मांगने और उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खटीमा- पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष के पुत्र से रंगदारी मांगने और उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी एवं मादक पदार्थों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  77वें गणतंत्र दिवस पर वीर जवानों को नमन, ग्रीन फील्ड अकादमी में गरिमामयी आयोजन।

 

पुलिस के अनुसार पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष अमाऊं निवासी कै. गंभीर सिंह धामी के पुत्र देवेंद्र सिंह धामी को हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति कुछ माह से रुपये के लेनदेन के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और फोन से धमकी देता था। आठ नवंबर को आरोपी ने घर आकर देवेंद्र को धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह उसके परिवार को बदनाम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  *भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उत्कृष्ट सेवा हेतु 53 अधिकारी-कर्मचारी किए सम्मानित* *नैनीताल पुलिस की दिव्य रैतिक परेड बनी आकर्षण का केंद्र*

 

 

आरोपी के भय से देवेंद्र ने जहर खा लिया था। 15 नवंबर को बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हल्द्वानी निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ धारा 306 व 386 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *