प्रेमी सग मिलकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, हत्या के 6 महीने बाद भी सज सवर कर रहती थी, पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

राजस्थान – भरतपुर जिले में पुलिस ने 6 माह पहले लापता हुए एक शख्स को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। SP भरतपुर ने बताया कि एक युवक ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी। युवक ने अपने बेटे की पत्नी और पड़ोस के एक भागेंद्र नामक व्यक्ति पर शक जताया। पूछताछ में पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते उन दोनों ने 29 मई को उसकी हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

 

 

इस पूरे मामले को लेकर पवन के पिता ने 4 जून को चिकसाना थाने में बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।. पुलिस पूरे मामले की जांच करती रही लेकिन कड़ी नहीं खुल पाई। वहीं वारदात के बाद भागेंद्र और रीमा दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे। अक्टूबर के महीने में भागेंद्र अपनी प्रेमिका रीमा से मिलने के लिए फिर उसके घर पहुंच गया। वहां रीमा और भागेंद्र को पवन के पिता ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस पर परिजनों को दोनों पर पवन की हत्या करने का शक हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े पर उठे सवाल, एक पटवारी के निलंबन से आगे जांच की मांग क्या अन्य आईडी से भी जारी हुए प्रमाण पत्र? तहसील स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग।

 

उसके बाद दोनों के खिलाफ चिकसाना थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया। चिकसाना थाना पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से जांच की. जांच में पूरी कहानी सामने आने पर पुलिस ने भागेंद्र और रीमा को गिरफ्तार कर लिया। पवन की बहन ने बताया कि भाई की हत्या करने के बाद भी उसकी पत्नी रीमा सज संवर कर रहती थी। ताकि परिवार वालों को किसी तरह का शक पैदा ना हो. पवन के पिता ने बताया कि रीमा और उसका प्रेमी भागेंद्र आपस में कोड वर्ड के जरिए बात करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

 

 

तलाशी के दौरान वहां मृतक के कपड़े, आधार कार्ड, हड्डियों के अवशेष और अन्य सामान बरामद हुआ है जिनका DNA टेस्ट किया जाएगा। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी भागेंद्र को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।