बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को किया जागरूक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी 10 फरवरी 22 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन पर स्वीप के द्वारा जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों, तल्ला रामगढ़, मल्ला रामगढ़ के अतिरिक्त ओखलकांडा के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। स्वीप के द्वारा ओखलकांडा के कालाआगर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा जन जन तक जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से गांव-गांव, सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने वाले लोगो एंव युवा मतदाताओं को वोटर गाइड एवं मतदाता जागरूकता स्लिप के माध्यम से जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

जिला समन्वयक सुरेश अधिकारी ने बताया कि जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तथा ओखलकांडा के दूरस्थ गांव काला आगर से लेकर गरगड़ी,तल्ला एवं मल्ला ओखलकांडा में मतदाताओं को आने वाली 14 फरवरी को मतदान करने के लिए अभिप्रेरित किया। स्वीप सदस्य गौरीशंकर काण्डपाल के द्वारा तैयार किया हुआ गीत का स्वीप कोर्डिनेटर सुरेश अधिकारी के द्वारा लोकतंत्र के महापर्व में ओ लोगों तुम भी जुड़ जाओ कर्तव्य निभाओ। 14 फरवरी मतदान तिथि छू ओ लोगों उस दिन को जाकर अपना वोट दियाओ।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

राजकीय इण्टर कॉलेज ओखलकाण्डा के बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्वीप टीम के द्वारा सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया गया। मतदाता जागरूकता में केम्पेन के दौरान स्वीप टीम के सदस्य के० बी० उपाध्याय, सुमित जोशी, एनआरएलएम के सौरभ कुमार तथा समूह की महिलाएं आदि मौजूद थें।