एलआईयू दरोगा आर्या व शकील को एसएसपी ने किया सम्मानित।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

रामनगर। रामनगर कोतवाली के एलआइयू विभाग में तैनात दो दरोगाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के एसएसपी ने सम्मानित किया। शुक्रवार को हल्द्वानी में हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी पंकज भट्ट ने उत्कृष्ट कार्य के लिए रामनगर के एलआइयू में तैनात सब इंस्पेक्टर चंद्र लाल आर्या, शक़ील अहमद को सम्मानित किया गया। अभिसूचना विभाग में तैनात दरोगा सीएल आर्या का जन्म 11 नवम्बर 1962 को अल्मोड़ा में हुआ है तथा श्री आर्या के द्वारा बीए तक शिक्षा प्राप्त की है।  आर्या सन 1983 में कांस्टेबल पद पर पुलिस महकमे में भर्ती हुये तथा एलआईयू में 1992 में आये तथा यही प्रोन्नत होकर उपनिरीक्षक बने। रामनगर में  आर्या की दूसरी पोस्टिंग हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

 

एलआईयू दरोगा शकील अहमद का जन्म 27 अप्रैल 1982 को उधमसिंह नगर जीके के महुआखेड़ा गंज में हुआ है तथा इन्होंने हिस्ट्री सबजेक्ट में एमए तक कि शिक्षा हासिल की है। श्री अहमद पुलिस महकमे में वर्ष 2002 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुये तथा वर्ष 2010-2011 को दरोगा के पद पर प्रोन्नत हुये व एलआईयू महकमे में शामिल हुये। इन्हें बीते 25 अगस्त 2021 को सराहनीय सेवा हेतु एसएसपी द्वारा तथा क़ाबड़ मेले में दो कबाड़ियों की जान बचाने के लिये डीजीपी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। मौजूदा तैनाती के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में योगदान दिये जाने व अपराधों की रोकथाम में नागरिक पुलिस से तालमेल बनाकर कार्य करने के लिये जिले के पुलिस कप्तान  भट्ट के द्वारा को सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

उक्त दोनों दरोगाओं ने एक ओर जहां कप्तान के प्रति आभार व्यक्त किया है वही दूसरी ओर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा, रामनगर एलआईयू इंचार्ज मनप्रीत कोर, एलआईयू दरोगा सौरभ राठी, गणेश देवली, सुनीता बोरा सहित विधायाक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पालिकाध्यक्ष हाजी मो.अकरम, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नगराध्यक्ष भावना भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, डॉ. ज़फर सैफ़ी, सभासद रूबिना सैफ़ी, अतुल मेहरोत्रा, जितेंद्र पपनै, जीवन कुमार आदि सहित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा दोनों दरोगाओं को बधाई दी गयी है।