उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ  कार्रवाई में 34 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ उत्तराखंड STF द्वारा पेपर लीक के मास्टरमाइंड के सहियोगी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पर कल ही 25000 का इनाम घोषित हुआ था। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है. उत्तराखंड एसटीएफ की यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है एसटीएफ अब तक कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया, दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। जानकारी के मुताबिक पुख्ता सबूत और टेक्नोलॉजी एविडेंस के आधार पर उत्तराखंड STF ने गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी संपन्न राव को लखनऊ के गोमतीनगर से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  💥 रामनगर में ‘गैस माफिया’ का भंडाफोड़: 34 सिलेंडर के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार।

आरोपी नकल सरगना सादिक़ मूसा का साथी है। अभियुक्त द्वारा पेपर से पहले हल्द्वानी आकर अभ्यर्थियों को पेपर की जानकारी दी थी जसके साक्ष्य STF को मिले है। अभियुक्त के कब्जे से 3.80 लाख रु कैश की प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *